धन कुबेर निकला CMHO कार्यालय में पदस्थ लिपिक, EOW ने दबिश देकर जब्त किया 45 लाख रुपए नगद और 9 लाख के गहने, पढ़िए

भोपाल:  EOW की टीम ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट लिपिक कृष्ण वल्लभ वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की, उसके घर और कार्यालय पर छापा मारा गया। एक टीम सीहोर के दांगी स्टेट पहुंची और दूसरी टीम बैतूल भेजी गई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की गई, जिसमें 45 लाख रुपए नकदी और 9 लाख रुपए के सोने के आभूषण मिले हैं।

 



 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

EOW Seized 45 Lakh बता दें कि लिपिक कृष्ण बल्लभ वर्मा फिलहाल बैतूल में CMHO कार्यालय में पदस्थ है, उसे दवा स्टोर में खरीदी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एक साल पहले सीहोर जिला अस्पताल में दवा खरीदी को लेकर भ्रष्टाचार हुआ था। तब से EOW इस मामले की जांच कर रही है।

 

रेड के दौरान बैतूल से 6 लाख नकद और सीहोर घर से 38 लाख नकदी के साथ 9 लाख के गहने ,कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज और कुछ LIC की पॉलिसियां मिली हैं। मामले में अभी और भी खुलासा होना बाकी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!