दरिंदा बना मामा, 12 साल की भांजी से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट

जयपुर: Maternal uncle Murder राजस्थान में जालौर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को उसके मामा को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले लड़की की लाश कुएं में मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार चौधरी ने पूछताछ में कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने के चलते लड़की की हत्या की बात स्वीकार की है।

 



Maternal uncle Murder जालौर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी को आहोर थाना क्षेत्र के गांव बादनवाड़ी स्थित एक कुएं में 12 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि लड़की के मामा रमेश कुमार को घटना के दिन बाइक पर उसे ले जाते हुए देखा गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

 

आरोपी रमेश से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी भांजी को सुनसान डेरे पर ले गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के दौरान लड़की के चिल्लाने पर उसने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और लाश कुएं में डालकर भाग गया।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!