जियो ग्राहकों के लिए खुशखबरी ! सिर्फ 149 रुपए में मिल रहा 20GB तक डेटा, 100 SMS के साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. देश भर के निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच इन दिनों स्पर्धाओं का दौर चल रहा है। सब कंपनियां ग्राहकों को अपने ओर खींचने के लिए तमाम हथकंड़े अपना रहे है, वहीं जो ग्राहक पहले से जुड़े हुए है, उन्हें बनाए रखने के लिए ऑफर्स लेकर आते रहते है। इन सब के बीच जियो कहा पीछे रहने वाली है। यहां हम आपको जियो के कुछ ऐसे ही बेहतरीन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। जियो के ये प्लान 150 रुपये की रेंज में आते हैं। सबसे खास बात है कि इतनी कम कीमत वाले प्लान में भी कंपनी 20जीबी तक डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट दे रही है। आइए जानते हैं डिटेल…

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

जियो का 149 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1जीबी डेटा ऑफर करती है। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला टोटल डेटा 20जीबी हो जाता है। डेली 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।

जियो का 155 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान के सब्सक्राइबर देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। प्लान में आपको 300 फ्री एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

जियो का 152 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए है। इस प्लान में में कंपनी 28 जिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। इंटरनेट यूज करने के लिए प्लान में डेली 0.5जीबी के हिसाब से कुल 14जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 300 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। कंपनी का यह प्लान भी जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस ऑफर करता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!