जैजैपुर क्षेत्र में दो भाइयों के परिवार के बीच गाली-गलौज मारपीट, दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के नन्देली गांव में दो भाइयों के परिवार के लोगों के बीच मामूली बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हुई. मामले में दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, संतोषी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ससुर के स्वर्गवास होने पर जमीन गिरवी रखे थे, जिसे छुड़ाने के पैसे की बात को लेकर जेठ नहरलाल यादव, जेठानी सुकृता बाई और सास कीर्तन बाई ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. बीच-बचाव करने आए पति राजू यादव से भी मारपीट की है. मारपीट से दोनों को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?

दूसरी ओर सुकृता बाई यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पैतृक जमीन को गिरवी से छुड़ाने पर दो वर्ष कृषि कार्य करने दिया गया था. देवर राजू यादव ने 4 साल तक खेती करने विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

बीच-बचाव करने आए पति नहरलाल यादव और सास से कीर्तन बाई से भी गाली-गलौज कर मारपीट की गई. मारपीट से तीनों को चोट आई है. रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार...
error: Content is protected !!