Indias Got Talent-9: किरण खेर को बंदूक चलाना सीखा रहे थे धर्मेंद्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि शरमा गईं एक्ट्रेस…वायरल हुआ वीडियो

सोनी टीवी पर आने वाला रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सीजन- 9 इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। इस शो के अगले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। वहीं ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड क्लासिक फिल्म ‘शोले’ की बसंती और वीरू को दिखाया जाएगा। ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है, इसमें किरण खेर और धर्मेंद्र को वीरू और बसंती के रूप में देखने को मिलने वाला है।

 



सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इसी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में किरण खेर और धर्मेंद्र, रमेश सिप्पी की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ के एक फेमस सिन को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर की गई इस वीडियो क्लिप में देख सकते हैं कि धर्मेंद्र अपने वीरू किरदार में किरण खेर को, जो बसंती बनी हुई हैं उन्हें बंदूक चलाना सीखा रहे हैं। धर्मेंद्र, किरण को अपनी आंखें बंद करके निशाना लगाने के लिए कहते हैं’।
दूसरी तरफ किरण खेर बसंती का किरदार निभाते हुए उनसे पूछती हैं, ‘युकी, दोनो आंखें बंद करके निशान कैसे लगाउंगी’। उनके इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र चुपचाप उनकी एक आंख हाथ से बंद कर लेते हैं। धर्मेंद्र की इस चुलबुली हरकत को देख किरण खेर शरमा जाती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

शो के सेट पर इन दोनों दिग्गज सितारों की क्यूटनेस देख जज बादशाह और शिल्पा शेट्टी भी हैरान हो जाते हैं। बाद में, बादशाह इन दोनों कलाकारों के आगे नतमस्तक होते हुए नजर आते हैं।

धर्मेंद्र और किरण खेर का ये प्यारा सा वीडियो देख फैन्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कई फैन्स वीडियो पर कमेंट करते हुए अनुपम खेर को सतर्क करते हुए कहते हैं ‘सर आप कहां हैं?’।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

गौरतलब है किरण खेर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं और ठीक होने के बाद वो पहली बार ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 9’ के सेट पर नजर आ रही हैं। इससे पहले किरण ने शो पर वापसी को लेकर कहा था ‘ये घर आने जैसा है। इंडियाज गॉट टैलेंट हमेशा से मेरे दिल के करीब रहा है। इस टैलेंट रियलिटी शो के साथ ये मेरा नौवां साल है, जूरी सदस्य के रूप में वापसी करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है’।

उन्होंने आगे कहा ‘ऐसा लग रहा है कि मैं घर वापस आ रही हूं। साल दर साल इंडियाज गॉट टैलेंट को देश भर से कई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सुर्खियों में लाने के लिए जाना जाता है और हर बार, मुझे आश्चर्य होता है क्योंकि ये प्रतिभाएं लगातार बेहतर होती जा रही है’।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!