बड़ा हादसा : दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत, चंबल नदी में गिरी कार

राजस्थान के कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार नदी में गिर गई. इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये बारात चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा में आई थी, जो देर रात वापस लौट रही थी. इसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे.

 



नौ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया. मौके पर भारी पुलिस एवं लोगों की भीड़ जमा हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस गंभीर हादसे पर गहरा दुख जताया है. स्पीकर बिरला ने कहा कई लोगों का असामयिक निधन हृदय विदारक है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

गाजियाबाद में हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें कि हाल ही में गाजियाबाद में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. दरअसल, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे वसुंधरा-इंदिरापुरम कनावनी पुलिया पर तेज़ रफ़्तार कार हिंडन नहर में गिर गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से नहर से कार निकाली. हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

बताया जा रहा है कि खोड़ा के दीपक विहार इलाके के रहने वाले इन तीन युवकों की नहर में कार समेत डूबने के कारण मौत हुई. युवकों की पहचान खोड़ा निवासी ललित, देबू और सोनू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कनावनी पुलिया इंदिरापुरम के पास के एंबिएंस मॉल के अंदर अपनी कार से शादी समारोह में शामिल होने आए थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!