सास ने नई नवेली बहू को तौल दिया सिक्कों से, मुंह दिखाई में दिया सरप्राइज गिफ्ट

झुंझुनूं: आज तक सास और बहू के रिश्ते में तकरार की बातें ही सामने आई है। ऐसा कम ही देखा गया है कि सास अपनी बहू को बेटी की तरह या बहू सास को अपनी मां की तरह मानती है। लेकिन राजस्थान के झूंझनूं से ऐसा मामला सामने आया है, जहां सास-बहू की इन बातें को झूठ साबित हो गई है।

 



weighs newly daughter-in-law with coins दरअसल झुंझुनूं के मंड्रेला के निकट महती की ढाणी में एक सास ने अपनी बहू को मुंह दिखाई में सिक्कों से तोल दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हैरान हो गए। तराजू में रखे सिक्कों का वजन करीब 60 किलो था। इसमें रखे सिक्के मुंह दिखाई के शगुन के तौर पर बहू को दे दिए। इस अनोखी मुंह दिखाई को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

सास कविता ने बताया कि इतनी तरक्की के बाद भी समाज में बहू-बेटियों के प्रति सोच में कोई खास बड़ा बदलाव नहीं आया है। मेरा मानना है कि बेटी घर की शक्ति होती है तो बहू घर की लक्ष्मी। इन दोनों के बिना घर में खुशियां असंभव हैं। इसलिए हमारे पूरे परिवार ने यह एक अलग पहल की। बहू पूनम का कहना है कि वो इतना सम्मान पा कर बेहद खुश हैं उनके लिए पैसा मायने नहीं रखता है। पूनम ने बताया कि जब सिक्कों से तोला जा रहा था तब पूरा परिवार उसके पास खड़ा था। यह जिन्दगी का सबसे बेहतर पल था, वो ससुराल में आकर बेहद अच्छा महसूस कर रही हैं। अब उनकी कोशिश होगी पूरे परिवार को जोड़कर रखें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

बता दें, झुंझुनूं में पहले भी एक सास ने बहू को सरप्राइज गिफ्ट में कार दी थी। यह मामला भुवाणा गांव का था। जब बहू शादी के बाद पहली बार ससुराल आई तो सास ने लग्जरी कार देने का प्लान बनाया। घर आने पर बहू को मुंह दिखाई में 13 लाख की लग्जरी कार गिफ्ट की थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!