खेलते-खेलते 16वीं मंजिल से गिरा मासूम, माँ-बाप को नहीं लगी भनक

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में रविवार को इमारत की 16वीं मंजिल से गिरकर आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोसायटी के पी-12 टावर में रहने वाले संदीप सिंह और उनकी पत्नी स्वीटी घटना के समय फ्लैट में ही मौजूद थे और किसी काम में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि खेल-खेल में उनका इकलौता बेटा आयुष पीछे की तरफ बालकानी में चला गया और जहां लगी ग्रिल की ऊंचाई करीब चार फुट है।
उन्होंने बताया कि बच्चा अचानक ग्रिल पार कर तेज आवाज के साथ नीचे जमीन पर गिरा, आवाज सुन नीचे मौजूद सुरक्षा कर्मी बाबूलाल और रोहित मौके पर गए और खून से लथपथ बच्चे को तुरंत नजदीक ही एशियन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

प्रवक्ता ने बताया की बच्चे के माता-पिता को घटना की जानकारी नहीं हुई थी और सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ कर बच्चे के अभिभावकों का पता लगा उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिर पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गौरतलब है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा में भी एक सोसाइटी की बहुमंजिला इमारत से गिर कर 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!