Rohit Sharma, Ind Vs Wi 3rd T20: तीसरे T-20 में फेल हो गया रोहित का IPL फॉर्मूला! फैन्स भी हुए हैरान

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला कोलकाता में खेला गया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की. लेकिन टॉस के वक्त कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस मैच में रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं आए और ऋतुराज गायकवाड़-ईशान किशन की युवा जोड़ी को भेजा.

 



रोहित शर्मा का आईपीएल फॉर्मूला
विराट कोहली, ऋषभ पंत के टीम से बाहर होने की वजह से रोहित शर्मा के पास प्रयोग करने का मौका था. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री हुई, लेकिन किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि ऋतुराज-ईशान की जोड़ी ही ओपनिंग करने आएगी. ये आईपीएल वाला ही फॉर्मूला है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

कप्तान रोहित ने सभी को चौंकाया
टीम इंडिया का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का हर फॉर्मूला हिट साबित हुआ है. ऐसे में अब जब रोहित ने ओपनिंग को लेकर टॉस में ऐलान किया तो फैन्स भी हैरान थे. क्योंकि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

हालांकि, टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया कई तरह के प्रयोग कर रही है ऐसे में ये उसी कड़ी का एक हिस्सा है. इससे पहले रोहित ने वनडे सीरीज में ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाकर हर किसी को हैरान कर दिया था.

error: Content is protected !!