डीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पुलिस ने बुलाई एंबुलेंस तो जाने से किया इंकार

बीड:  महाराष्ट्र के बीड जिले में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपने परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठी एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया । पुलिस ने प्रसूता मनीषा काले को उसे और उसके बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की पेशकश की लेकिन वह वहीं अड़ी रही। मनीषा काले के अनुसार निकटवर्ती गांव वासनवाडी के उसके रिश्तेदार अप्पाराव के लिए दो साल पहले राज्य की सबरी आवास योजना के तहत एक मकान मंजूर हुआ था लेकिन उसे न तो ग्राम पंचायत से जमीन नहीं मिली और न ही योजना के तहत कोई धनराशि मिली। यह योजना अनुसूचित जनजाति के लिए है।



इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

 

मनीषा काले ने बताया कि परिवार ने पिछले तीन महीने में इस मुद्दे बार दो बार प्रदर्शन किया लेकिन जब उससे कोई फायदा नहीं हुआ तब वे दस दिन पहले धरने पर बैठ गये।

मनीषा काले को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने एक बाल शिशु को जन्म दिया। यह उसकी तीसरी संतान है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार शिवाजी नगर थाने के निरीक्षक केतन राठौड़ यह खबर सुनकर तुरंत मौके पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे लेकिन मनीषा ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन परिवार शुक्रवार को भी धरने पर बैठा रहा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

error: Content is protected !!