जनाब ये शादी है किसान की बेटियों की! दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैक्टर पर बैठकर मारी एंट्री

Bride-Groom enters on Tractor किसान परिवार के दूल्हा दुल्हन ने की ट्रैक्टर पर बैठकर स्टेज पर एंट्री सोशल मीडिया में वीडियो वायरल। शादी को रोचक बनाने के लिए लोग नए नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा दुल्हन स्टेज पर ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री कर रहे हैं।

Bride-Groom enters on Tractor यह वीडियो नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव बामणी का है। जिसमें एक ही परिवार में दो बेटियों की शादी एक साथ की गई। और इसमें दोनों बेटियां अपने दूल्हे के साथ अलग-अलग ट्रैक्टर पर बैठकर विवाह स्थल पर एंट्री करती हैं। जो कि काफी रोमांचक लग रहा है। इस तरह की एंट्री को लेकर दूल्हा-दुल्हन काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

नव दंपति का मानना है कि वे किसान परिवार से आते है और खेती किसानी में ट्रैक्टर का काफी महत्व है। उनके वैवाहिक सुखी दांपत्य जीवन में ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री करना उनके जीवन में खुशहाली लाएगा। किसान परिवार के यह दोनों दूल्हा दुल्हन क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...
error: Content is protected !!