25000 पदों पर होगी भर्ती, अकेले पुलिस विभाग में भरे जाएंगे 10000 पद, पहली कैबिनेट की बैठक में CM ने लिया फैसला

चंडीगढ़: govt will provide 25000 jobs पंजाब की कमान संभालने के बाद आज सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक ली। पहली कैबिनेट की बैठक में सीएम मान ने कई बड़े फैसले लिए हैं। बैठक के दौरान कैबिनेट ने प्रदेश के युवाओं को सौगात देते हुए 25000 पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया, जिसमें से अकेले पुलिस विभाग में 10000 पदों पर भर्ती होगी।

 



 

govt will provide 25000 jobs पंजाब में नई सरकार के गठन के बाद शनिवार को भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इस बैठक में सबसे पहले राज्य में बेरोजगारी को दूर करने के लिए पहला कदम उठाया गया। पंजाब कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले मंत्रियों को शपथ दिलाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

 

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

 

पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो सबसे पहले राज्य में बेरोजगारी को दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता बेरोजगारी को दूर करना होगा। ताकि लोगों को रोजगारा के लिए भटकना न पड़े।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!