Accuesd FIR : जैजैपुर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव में युवक से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



मिली जानकारी के अनुसार, मुरलीडीह गांव का शिवचरण यादव अपने घर की बाहर गली में बिजली बना रहे दो व्यक्तियों से बातचीत कर रह था. इस दौरान बिजली टेप की मांग करने पर शिवचरण यादव, टेप लेने अपने घर गया. टेप नहीं मिलने पर वापस आया, वहीं पर आरोपी संजय केंवट खड़ा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

टेप नहीं मिलने पर उससे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से शिवचरण यादव को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी संजय केंवट के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!