Accused Suicide Big News : जांजगीर. दुष्कर्म के आरोपी ने पेड़ पर लगाई फांसी, कल ही भाई की विधवा पत्नी ने जेठ के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर, शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी, आरोपी के खिलाफ बाप-बेटी से मारपीट का भी जुर्म दर्ज हुआ था

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के कचन्दा गांव में दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. आरोपी के खिलाफ कल ही जुर्म दर्ज हुआ था. सुसाइड की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है.

 



शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनंत ने बताया कि कल 27 मार्च को कचन्दा गांव के श्यामसुंदर कश्यप के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज कराई गई थी. एक एफआईआर बाप-बेटी से मारपीट की थी तो दूसरी एफआईआर भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने दर्ज हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

आज सूचना मिली कि आरोपी श्यामसुंदर कश्यप ने गांव के तालाब के पास स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली है. इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!