फिल्मे हो जाती थी फ्लॉप फिर भी अपनी फीस बढ़ा दिया करते थे पढ़िए विस्तार से… इस पर लीजेंड एक्टर राजकुमार, क्या कहते थे… 

गुजरे 80 और 90 के दशक में अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के दम पर लाखों दिलों में अपनी एक अहम पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है| राजकुमार की बात करें तो, उनकी गिनती अपने जमाने के टॉप अभिनेताओं में की जाती थी और वह इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल है, जो अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम किया करते थे, और कई फिल्में तो राजकुमार ने सिर्फ इसलिए छोड़ी थी क्योंकि उन फिल्मों में नजर आए अन्य सितारे अभिनेता को पसंद नहीं थे|

 



वहीं दूसरी तरफ राजकुमार से जुड़े कई ऐसे किस्से भी काफी प्रचलित हैं, जिनमें उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशकों को मुंह पर ही बेरुखी से मना कर दिया था| इसके अलावा राजकुमार से जुड़ी एक और बात भी काफी प्रचलित थी, जिसके मुताबिक उनकी कोई भी फिल्म चले या फिर ना चले, पर वह अपनी फीस जरूर बढ़ा दिया करते थे| उस जमाने में इनकी फीस सीधे लाखों रुपए में बढ़ती थी, जिसका खुलासा अभिनेता ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था|

अपने एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा था कि उनकी फिल्में जरूर फ्लॉप हो सकती हैं, पर वह नहीं| राजकुमार की फिल्म बादशाह साल 1994 में रिलीज होते ही बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और मुकेश खन्ना भी नजर आए थे| लेकिन इस फिल्म पर बात करते हुए राजकुमार ने कहा था कि, वह जिस भी रोल को करते हैं, उसके साथ पूरा न्याय करते हैं| और वो ऐसा कभी भी नहीं सोचते हैं कि वह उसमें फेल हुए हैं| उनके मुताबिक फिल्में भले ही फ्लॉप हो जाती हैं, पर वह कभी नहीं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

वही फीस के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा था कि- वह वक्त याद है जब उनकी फिल्में भले ही ब्लॉक हो जाया करती थी पर फिर भी उनकी फीस 1 लाख और बढ़ जाती थी, जिसे देखने के बाद उनके सेक्रेटरी ने एक बार उनसे सवाल किया था की फिल्म तो चली नहीं, ऐसे में आप 1 लाख और बढ़ा रहे हैं? तो इस सवाल के जवाब में राजकुमार ने कहा था कि पिक्चर भले ही ना चली हो, पर वह फेल नहीं हुए हैं।

राजकुमार हमेशा से ही एक तीखे स्वभाव वाले शख्स थे, जिस वजह से कई बार सेट पर भी निर्देशक हो या फिर अन्य कलाकारों के साथ उनकी अनबन हो जाया करती थी| और एक बार तो अभिनेता दिलीप कुमार के साथ उनका झगड़ा भी हो गया था, जिसके बाद उन्होंने ऐसी कसम खाई थी कि दोबारा वो राजकुमार के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

यह बात साल 1959 की है, दिलीप कुमार और राजकुमार फिल्म पैगाम की शूटिंग कर रहे थे, और इसी फिल्म के एक सीन के लिए राजकुमार को दिलीप कुमार को एक थप्पड़ मारना था।

हालांकि यह सिर्फ एक सीन था, लेकिन राजकुमार ने दिलीप कुमार को इतनी जोर से थप्पड़ मारा था कि वो झल्ला उठे थे|हालांकि यह दोनों सितारे दोबारा तकरीबन 32 सालों बाद फिल्म सौदागर में दोबारा एक साथ नजर आए थे, लेकिन इस शूटिंग के दौरान भी इन दोनों सितारों की बातचीत नहीं हुई थी|

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!