Politics : जांजगीर. सक्ती में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त, राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश, सक्ती नपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, कई पार्षदों और सरपंचों ने कांग्रेस ज्वाइन किया

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में सक्ती नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पूर्व उपाध्यक्ष रीना गेवाडीन समेत जनपद सदस्य, कई पार्षद, सरपंच ने कांग्रेस ज्वाइन किया है.
आपको बता दें, कुछ माह पहले भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाई थी और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य समेत कई सरपंचों ने भाजपा ज्वाइन किया था.अब सक्ती विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है और इस बार कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है. कांग्रेस ने भाजपा के कई नेताओं को अपने साथ ले लिया है, जिसके बाद सक्ती विधानसभा क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है.गौरतलब है कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र से अभी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त, विधायक हैं और सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले तोड़तोड़ की सियासत तेज हो गई है. पहले भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को अपने साथ लिया था, अब कांग्रेस ने भाजपा में सेंध लगा दी है. देखना होगा कि आगे सक्ती विधानसभा में राजनीति किस करवट लेती है ?

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!