Arrest Jail : घर में घुसकर महिला से मारपीट, 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मामला नरियरा गांव का है. 18 मार्च को केंवरा बाई बरेठ, घर में पोंछा लगा रही थी. इस दौरान सिंधी केंवट, पिंटू केंवट, पंचराम केंवट, रवि केंवट और नौमन केंवट पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मारपीट भी की और महिला से दुष्कर्म करने की बात कहने लगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

मामले की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 147, 294, 506, 452, 509 के तहत जुर्म दर्ज किया था. पुलिस ने आज मामले के 5 आरोपी सिंधी केंवट, पिंटू केंवट, पंचराम केंवट, रवि केंवट और नौमन केंवट को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!