सौंफ की चाय पीने के फायदे और नुकसान-Saunf Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan

सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन ज्यादातर लोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ की चाय (Fennel Tea) का सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर कोई सौंफ की चाय का सेवन करता है, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सौंफ की चाय पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए सौंफ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

 



सौंफ की चाय पीने के फायदे और नुकसान: सौंफ की चाय पीने के फायदे वजन होता है कम
सौंफ की चाय का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि सौंफ में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह सौंफ की चाय का सेवन करता है, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पाचन तंत्र होता है मजबूत
सौंफ की चाय पेट के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि सौंफ में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना सौंफ की चाय का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही अपच की शिकायत भी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद
सौंफ की चाय आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर कोई रोजाना सौंफ की चाय का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर
सौंफ की चाय का सेवन करने से अनिद्रा (insomnia) की शिकायत दूर होती है। इसलिए अगर किसी को नींद न आने की शिकायत है, तो उसे रोजाना सौंफ की चाय का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
सौंफ की चाय का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सौंफ की चाय का सेवन करता है, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

स्किन के लिए फायदेमंद
सौंफ की चाय का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसलिए अगर कोई रोजाना सौंफ की चाय का सेवन करता है, तो इससे पिंपल्स की शिकायत दूर होती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानी भी दूर होती है।

सौंफ की चाय पीने के नुकसान
ब्लड प्रेशर की दवा लेने पर न करें सेवन
जो लोग ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की दवा का सेवन करते हैं, उनको सौंफ की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

कैंसर की बीमारी होने पर न करें सेवन
अगर किसी को कैंसर (Cancer) की बीमारी है, तो उसे सौंफ की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
एलर्जी हो सकती है

सौंफ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। इसलिए अगर सौंफ की चाय का सेवन करने के बाद स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो चाय नहीं पीनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लेवे । इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

error: Content is protected !!