‘भाबीजी घर पर हैं’: अनीता भाभी की हत्या के आरोप में फंसे विभूति, जानिए क्या है मामला?

मुंबई: Bhabi Ji Ghar Par Hai‘भाबीजी घर पर हैं’ आज के समय का पॉपुलर शो है। लेकिन होली के बाद यह शो एक नए अंदाज में नजर आएगा। दरअसल शो में नया रंग भरने के लिए अनिता भाभी की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि अनिता भाभी के किरदार में विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री होने वाली है। अनीता भाभी की एंट्री वाला एपिसोड 22 मार्च को आएगा।



 

Bhabi Ji Ghar Par Hai विदिशा श्रीवास्तव ऊर्फ अनीता भाभी कहती हैं कि ‘मैं अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली हूं। सबके साथ शूटिंग का अनुभव काफी कमाल का रहा है। होली मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है और रंगों के इस त्यौहार से बेहतर अनीता भाभी की एंट्री का कोई और समय नहीं हो सकता। मुझे दर्शकों की राय का बेसब्री से इंतजार है। मुझे इस इंडस्ट्री, परिवार के लोगों और दोस्तों से काफी अच्छे मैसेज मिल रहे हैं, इसलिए, मैं थोड़ी नर्वस भी हूं और साथ ही काफी उत्साहित भी हूं।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बन्धन बैंक सक्ती शाखा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया 10वां स्थापना दिवस

 

एंट्री ट्रैक के बारे में विदिशा बताती हैं कि ‘यह एंट्री ट्रैक काफी रोमांचक और रहस्यमय है। इस जबरदस्त ड्रामा से परदा उठेगा जब विभूति (आसिफ शेख) हत्या करने के मामले में फंस जाता है। यह तब होता है जब विभूति को एक फिल्म का ऑफर मिलता है, जहां उसे अनीता भाभी की हमशक्ल के साथ एक मर्डर का सीन करना होता है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : 2 सितंबर को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर आयोजित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल द्वारा कराया जा रहा आयोजन

 

लेकिन, अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) और टीएमटी उस मूवी सीन को गलत समझ लेते हैं और दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) को बुला लेते हैं। वे विभूति पर अनीता के कत्ल का इल्जाम लगाते हैं। अनीता के कहीं भी नजर ना आने की वजह से विभूति उस मामले में फंस जाता है और खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाता। अनीता को इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। हर कोई उसे ढूंढ रहा होता है, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं होता। आगे क्या होगा यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान' में गूंजा संकल्प, सक्ती में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिलाई शपथ

error: Content is protected !!