Big News : छठवें दिन लापता ढाई साल के आयुष की लाश गांव के कुएं में मिली, शव का कराया जा रहा है पोस्टमार्टम, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने दी शव मिलने की जानकारी

जांजगीर-चाम्पा.
छठवें दिन लापता ढाई साल के आयुष की लाश गांव के कुएं में मिली, शव का कराया जा रहा है पोस्टमार्टम, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने दी शव मिलने की जानकारी, मालखरौदा के बड़ेसीपत गांव का मामला.

 



गौरतलब है क़ि बड़ेसीपत गांव में 8 मार्च को दोपहर 2 बजे अक्षय साहू के ढाई साल का बेटा आयुष, घर के सामने अचानक लापता हो गया है. घर से खेलने बाहर निकला था. बच्चे की 6 साल की चचेरी बहन ने बताया है कि बाइक में 2 लोग आए थे और आयुष को उठाकर ले गए हैं. इस जानकारी के बाद पुलिस जांच कर रही थी.
फिलहाल, आज छठवें दिन बच्चे का शव कुएं में मिला है, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटी हुई है और परिजन, सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!