छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 13 नक्सली गिरफ्तार, 20 ने किया सरेंडर…

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को बस्तर संभाग घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 10 माओवादियों ने हथियार डाले हैं तो वहीं पुलिस और सुरक्षाबलों ने बीजापुर से 13 नक्सलियों को हिरासत में लिया गया है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस महकमे में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में विभाग को माओवादी संगठनों के खिलाफ और भी सफलताएं मिलेंगी।

 



मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्तर संभाग के सभी जिलों में पुलिस विभाग लगातार नक्सली संगठन को कमजोर करने की दशा में विशेष रणनीति बनाकर कर काम रहा है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान ना केवल हथियारों से बल्कि माइंड गेम खेलकर भी माओवादी खेमे को कमज़ोर किया जा रहा है। गृह विभाग नई रणनीति का असर अब परिणाम बनकर सामने आने लगा है। यही कारण है कि माओवादी संगठन को लगातार बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

पुलिस विभाग के मुताबिक, नक्सलियों के सालाना कैलेंडर के मुताबिक, इस समय टीसीओसी पखवाड़ा चल रहा है, मनन जाता है कि इस दरमियान नक्सली सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुचाने घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी स दौरान सक्रीय और सतर्क रहते हैं। फ़ोर्स लगातार जंगलों में गश्त करती है, ताकि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे सकें ।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में CRPF की 168 बटालियन और जिला बल की जॉइंट टीम ने बुडगीचेरु नाले के करीब से जवानों को देख जंगलों की तरफ भाग रहे 4 संदिग्धों को पकड़ा था, जवानों ने इनके पास से भरी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है । वहीं जिले के ही टेकामेटा से 5 और रायगुडा से 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी माओवादियों की पहचान के बाद पता चला है कि इनके खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज हैं। इधर सुकमा में 10 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। सुकमा के SP सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि गिरफ्तार नक्सलियों में के नक्सली में एक लाख रुपये का ईनामी भी शामिल है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!