Gold Price: सोने की कीमत घटी, चांदी के भाव में आई तेजी, क्या रहा नया रेट

नई दिल्ली. शुक्रवार को जहां सोना सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 53,033 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 53,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 193 रुपये की तेजी के साथ 70,449 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 70,256 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,990 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 25.84 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, शुक्रवार को COMEX ट्रेडिंग में सोना हाजिर कीमतों के साथ 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,990 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

IBJA की वेबसाइट के अनुसार, सोना सुबह 512 रुपये गिरकर 52368 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में सुबह के कारोबार में 438 रुपये की गिरावट आई। चांदी 69377 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कल राष्ट्रीय राजधानी में सोना 992 रुपये की गिरावट के साथ 52,635 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके पिछले कारोबार में सोना 53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी भी 1,949 रुपये की गिरावट के साथ 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 71,407 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

क्या रही रुपये की चाल
तेल आयातकों और सरकारी बिजली कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग के बीच शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 76.61 (अनंतिम) पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया अंत में 76.61 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 18 पैसे नीचे था। गुरुवार को रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 76.43 पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!