Bike Thief : जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम रंजीत मिश्रा है, जो कलेक्टोरेट कॉलोनी जांजगीर का रहने वाला है.



पुलिस के मुताबिक, बाइक चोरी करने की सूचना के बाद युवक रंजीत मिश्रा को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने की बात कही और उसके कब्जे से चोरी की बाइक को बरामद किया. मामले में आरोपी युवक रंजीत मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : इंस्ट्राग्राम में नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो पोस्ट कर 70 हजार मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!