छत्तीसगढ़ : लापता दोनों बच्चों की खेत में मिली लाश, पत्थरों से कुचलकर कर की गई दोनों मासूमों की हत्या

बलौदाबाजार: जिले चकरबाय गांव से पिछले 48 घंटे से लापता दो मासूम बच्चों की आज खेत में लाश मिली है। दोनों बच्चों की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा दोनों बच्चों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर बच्चों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

मिली जानकारी के अनुसार चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र और शौर्य चेलक पिछले 48 घंटे से लापता थे। बच्चों की उम्र 6 और 7 साल की है, जो पड़ोसी थे। बताया गया कि कल ये अपने घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक वो लापता हो गए।

वहीं, कई घंटों बाद भी जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने गांव और आसपास परिचितों के घर खोजबीन की। जब वो नहीं मिले तो थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी थी। वहीं, आज दोनों बच्चों की लाश खेत में मिली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!