छत्तीसगढ़ः सात दिन पहले ही होली मनाते हैं इस गांव के लोग, जानिए क्या है वजह…

धमतरी. वैसे तो रंगों का त्योहार होली आने वाली 18 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन धमतरी के सेमरा गांव में इस पर्व को लेकर अनोखा दस्तूर है। यहां कोई भी त्योहार एक हफ्ते पहले ही मना लिया जाता है। होली हो या फिर दशहरा, दीवाली एक हफ्ते पहले ही लोग यहां मना लेते हैं, इसीलिए सेमरा गांव के लोगों ने आज सोमवार को ही होली मनाई। सालों से ये परंपरा यहां चली आ रही है। इसके पीछे एक पुरानी वजह भी है।



ग्रामीणों के मुताबिक सदियों पहले गांव के देवता सिदार ने सपने में कहा था कि हर त्योहार मनाने के पहले उन्हें हूम-धूप देना जरूरी है। लोगों के मुताबिक ऐसा न करने पर कोई आफत आ सकती है। जिसके चलते आज भी गांव के लोग अपने देवता को खुश करने के लिए त्योहार हफ्ते भर पहले मनाते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

देश भर में 18 मार्च को मनाई जाएगी होली
आपको बता दें कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका की पूजा और दहन के बाद ही भोजन आदि किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से होली का त्योहार काफी महत्व रखता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है, वहीं रंगवाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन से आस-पास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

error: Content is protected !!