स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, स्टाफ नर्स के 1500 से ज्यादा पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली. सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट केरल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स पदों पर इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। यहां कुल स्टाफ नर्स के 1506 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पदों के लिए 11 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 21 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

 



इस भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को त्रिवेंद्रम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में नियुक्ति दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो केरल एनएचएम भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में बीएससी नर्सिंग या जीएनएम और शिक्षा के बाद 1 मार्च, 2022 तक एक साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। आवेदकों का चयन योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक केरल एनएचएम भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!