कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती खूबसूरती के मामले में देती है अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर ,रहती है लाइमलाइट से कोसो दूर

द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपनी दमदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के दम पर काफी अच्छी खासी सफलता और लोकप्रियता हासिल की है, जिस वजह से एक वक्त सुनील ग्रोवर लोग कॉमेडी किंग के नाम से भी जानते थे। सुनील ग्रोवर की बात करें तो, इन्होंने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में रिंकू भाभी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे कई कई बेहतरीन किरदारों को निभाया है और उन्हीं के दम पर इन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अहम पहचान भी बनाई है।

 



ऐसे में यह कहना तो गलत नहीं होगा कि सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है| लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम सुनील ग्रोवर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पत्नी आरती ग्रोवर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आज भले ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से तो दूर है| लेकिन खूबसूरती के मामले में वह कई अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आती हैं|

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

बेहद सिम्पल है सुनील ग्रोवर की पत्नी

बात करें अगर सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर की, तो लाइमलाइट में रहना अधिक पसंद नहीं करती हैं और रियल लाइफ में भी वह काफी साधारण और प्राइवेट तरीके से अपनी जिंदगी को जीना पसंद करती हैं। सुनील ग्रोवर की पत्नी वैसे तो एक हाउसवाइफ है, लेकिन वह एक अच्छी इंटीरियर डिजाइनर भी है।

हालांकि, उनके पति सुनील ग्रोवर आज ग्लैमर की दुनिया के पॉपुलर सेलिब्रिटीज में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद भी आरती आज सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहती हैं| वहीं दूसरी तरफ अगर आरती ग्रोवर के लुक्स की बात करें तो, दिखने में वह बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश है| आरती को कई बार तस्वीरों में सुनील ग्रोवर के साथ देखा जाता है, जिनमें कई बार उन्हें ट्रेडिशनल तो कई बार ने वेस्टर्न ड्रेसेस मे भी काफी शानदार अंदाज में देखा जाता है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

बता दे, सुनील ग्रोवर और आरती ग्रोवर एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं, जिनका नाम मोहन ग्रोवर है| सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती अपना अधिकतर वक्त बेटे के साथ ही गुजारना पसंद करती हैं और वह उनकी परवरिश पर भी काफी ध्यान देती हैं, जिस वजह से मां बेटे के बीच अक्सर तस्वीरों में भी एक बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिलती है|

हालांकि, काम के सिलसिले में कई बार सुनील ग्रोवर काफी बिजी रहते हैं, लेकिन अक्सर वह काम से फ्री होकर अपने परिवार के लिए वक्त जरूर निकालते हैं और तब वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं|

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जाता है कि सुनील ग्रोवर शादी के बाद अक्सर आरती को जोक्स सुनाया करते थे, इसके बाद उनकी पत्नी आरती ने ही उन्हें एक बार कॉमेडी में अपना हाथ आजमाने की सलाह दी। और फिर अपनी पत्नी के कहने पर ही उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

हालांकि, सुनील ग्रोवर की पत्नी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह दूर रही है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने पति के कैरियर को बनाने में उनका काफी अहम योगदान रहा है|

error: Content is protected !!