Papers Mill closed, salary problem : मध्य भारत पेपर्स मिल बन्द, 14 माह से कर्मचारियों को वेतन के लाले, ज्ञापन सौंपने कलेक्टोरेट पहुंचे कर्मचारी, विधायक नारायण चन्देल ने मसले को विधानसभा में भी उठाया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर से लगे बिरगहनी गांव में संचालित मध्य भारत पेपर्स मिल को 2020 से बन्द कर दिया गया है, वहीं 14 महीने से कर्मचारियों को वेतन, मेडिकल बोनस और एलटीए की राशि के लिए भटकना पड़ रहा है.

 



अभी 8 मार्च को वेतन भुगतान करने कम्पनी के अधिकारियों ने लिखित में दिया था, लेकिन उसके बाद अब अधिकारी फोन ही नहीं उठा रहे हैं. इससे परेशान कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है. दूसरी ओर इस मसले को विधानसभा में भी विधायक नारायण चन्देल ने उठाया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

एक तो मध्य भारत पेपर्स मिल कम्पनी बन्द हो गई है, उसके बाद काम बंद होने से आय का जरिया खत्म हो गया है. ऊपर से कम्पनी द्वारा 14 माह से वेतन, मेडिकल बोनस और एलटए की राशि नहीं देने से चौतरफा मुसीबत बढ़ गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन कर्मचारियों को 14 माह के वेतन की राशि अब तक नहीं मिल सकी है और कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं.

error: Content is protected !!