Indian Army Recruitment : बिना परीक्षा के सेना में ऑफिसर बनने का मौका, मिलेगी मोटी सैलरी, देखें डिटेल्स

नौकरी. देश में बेरोजगारी का मुद्दा गरमाया हुआ है।​ डिग्री हासिल करने के बाद भी युवा नौकरी नहीं मिलने से परेशान है। इस बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई हैं। दरअसल युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर अपने सपने को साकार कर सकते हैं। सेना ने एसएससी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

 



वहीं आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं पड़ेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

बात दें कि भारतीय सेना के कुल 175 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 8 मार्च से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल 2022 है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय से पहले ही अपना आवेदन जमा कर दें। वरना हाथ आए यह सुनहरा मौका आप गंवा बैठेंगे।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय सेना के इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल जरूरी है ​कि आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें। वरना आपको आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!