Google के खिलाफ भारत में शिकायत! इस मामले में CCI ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली: Complaint against Google in India : गूगल के बिना कोई भी इंटरनेट यूजर आगे नहीं बढ़ सकता है। किसी भी टॉपिक पर जाने के लिए आपको गूगल का ही सहारा लेना पड़ता है। वहीं तुरंत की आपको रिजल्ट दे देता है, गूगल की इस मेहरबानी पर तो हर कोई फिदा है, लेकिन अब गूगल के खिलाफ जांच के आदेश ने हर किसी को चौंका दिया है।

 



 

Complaint against Google in India : भारत की एक एजेंसी ने गूगल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कई अहम बातों का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की है। गूगल इसी मजबूत स्थिति का कथित रूप से दुरुपयोग कर रहा है। इसलिए इसके खिलाफ जांच (Enquiry) का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

दरअसल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। सीसीआई ने कहा, ‘‘सुचारू रूप से काम कर रहे लोकतंत्र में समाचार मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है। और, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि डिजिटल कंपनी सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच आय का उचित वितरण निर्धारित करने की प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग न करे।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Complaint against Google in India : आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि गूगल ने नियमों का उल्लंघन किया है। जो बाजार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग से संबंधित है। बता दें कि यह आदेश डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक शिकायत पर आया है। इसमें अल्फाबेट इंक, गूगल एलएलसी, गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गूगल आयरलैंड लिमिटेड के खिलाफ शिकायत की गई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!