Driver of School Van Dies : स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलटी, ड्राइवर की मौत, 18 बच्चे घायल

उज्जैन: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलट गई, जिसमें वैन के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 18 बच्चे घायल हो गए। बताया गया कि सभी बच्चे देवास रोड स्थित चंद्रेसरा के मदर लेंड नामक स्कूल के थे।

 



दरअसल स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चो को छोड़ने वैन जा रही थी। इसी दौरान लालपुर के पास वैन पलट गई। घटना में चालक की मौत हो गई, वही वाहन में सवार 23 में से 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

हादसे की खबर लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला मौके पर पहुचे। कलेक्टर ने बताया कि घटना में घायल बच्चों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। एक दो बच्चो के सिर में चोट है। हादसे में किसकी गलती है इसकी जांच की जाएगी। साथ ही स्कूल के सभी वाहनों की भी जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा ने संभागीय प्रभारियों की घोषणा, सरगुजा की कमान इंजीनियर रवि पाण्डेय को सौंपी गई, किसान मितान गठन अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे

Related posts:

error: Content is protected !!