Happy Birthday: महज 16 साल की उम्र में घर छोड़कर…चली गई थीं यह एक्ट्रेस, एक कॉफी ने बदल डाली एक्ट्रेस की किस्मत

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्मों में अपनी खास और अलग एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। कंगना रनोट का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई हिमाचल से की थी। साइंस से पढ़ाई करने की वजह से कंगना रनोट के माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन अभिनेत्री ने एक्टिंग करना की ठान रखी थी।

 



यही वजह थी जो कंगना रनोट ने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वह 12वी क्लास में ही फेल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने माता-पिता से झगड़ा किया और वह दिल्ली आ गईं। कंगना 16 साल की उम्र में दिल्ली पहुंचीं और फिर मॉडल बनीं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

एक्टिंग की शुरुआत कंगना रनोट ने थिएटर से की थी। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर के लिए एक्टिंग की। स्ट्रगल के दौर में कंगना रनोट को कई बार सिर्फ ब्रेड या रोटी और अचार खाकर ही दिन गुजारने पड़े थे क्योंकि उन्हें अपने पिता से आर्थिक सहायता नहीं मिली थी। उनके पिता नहीं चाहते थे कि कंगना फिल्मों में काम करें। इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। साल 2007 में कंगना की तीसरी फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ आई। इस फिल्म के बाद कंगना के घरवालों ने उनसे दोबारा बात करना शुरू किया।

कंगना रनोट को बॉलीवुड में पहला ब्रेक साल 2006 में आई इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर से मिला था। फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु ने कंगना रनोट को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका दिया था। वेबसाइट imdb के अनुसार अनुराग बसु ने कंगना को सितंबर 2005 में एक कैफे में कॉफी पीते हुए देखा था। वह उनसे बहुत प्रभावित हुए, और उन्होंने आखिरकार उन्हें अपनी फिल्म गैंगस्टर में मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

पहली ही फिल्म में कंगना रनोट ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। फिल्म गैंगस्टर सिनेमाघरों में हिट साबित हुई। इसके बाद कंगना रनोट ने फैशन, तनु वेड्स मनु, क्वीन, कृषि, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका और पंगा जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अकेले अपने दम पर कई हिट फिल्में दी हैं और नेशनल अवॉर्ड, पद्मश्री जैसे बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

वह फिल्म फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका और पंगा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा कंगना रनोट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना चुकीं कंगना नेपोटिज्म और देश से जुड़ अन्य मुद्दों पर भी बेबाकी से बोलती रहती हैं। अपनी बयानबाजी के वजह से वह बहुत बार विवादों में भी आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!