Hasod Tehsil : उपतहसील हसौद को तहसील बनाने की हुई घोषणा, जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा का प्रयास रंग लाया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा, विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है. लंबे समय से हसौद को तहसील का दर्जा देने की मांग की जा रही थी. हसौद को तहसील बनाने के लिए जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा के नेतृत्व में आंदोलन भी किया गया था. आखिरकर, विधायक का प्रयास रंग लाया है और सीएम ने हसौद को तहसील बनाने की घोषणा कर दी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा का कहना है कि 2014 से वे लगातार प्रयास कर रहे थे और हसौद को तहसील बनाने कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी के साथ मिलकर संघर्ष कर रहे थे. मुख्यमंत्री से हर बजट सत्र में मांग की जाती थी, इस बार के बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने पहल की है और हसौद को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की है. हसौद के तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!