शरीर में इस Vitamin की कमी से चीजें भूलने लगता है इंसान, कमजोर हो जाती हैं हड्डियां, इन फूड्स को खाने से मिलेगा फायदा

Vitamin B 12 food: जिस तरह  अच्छी सेहत और स्ट्रॉन्ग बॉडी पाने के लिए विटामिन A, B ,C और D की जरूरत होती है, उसी तरहत विटामिन B 12 भी एक हेल्दी शरीर के लिए बेहद ही जरूरी है.



अगर शरीर में ये पर्याप्त मात्रा में है तो आपको बीमारियां आसानी से नहीं घेर सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि विटामिन B12 ऐसा जरूरी पोषक तत्व है जो हमारी अच्छी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है. “विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी की जा सकती है, इसे लेकर हमने डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह से बातचीत भी की है.”

शरीर में क्यों हो जाती है विटामिन बी 12 की कमी
डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि अगर आप विटामिन बी 12 के लिए आवश्यक फूड का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो यह प्रमुख कारण हो सकता है. एचआईवी जैसी बीमारियों की वजह से शरीर में विटामिन बी 12 का अवशोषण (Absorb) नहीं हो पाता है. कुछ बैड बैक्टीरिया, एंटीबायोटिक, सर्जरी और टेपवर्म भी विटामिन बी 12 की कमी की वजह हो सकती है.
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

चक्कर आना

भूख नहीं लगना

स्किन पीली या मटमैला हो जाना

अक्सर मूड चेंज होना

तनाव हावी होना

बहुत ज्यादा थकान होना

वजह घटना

हाथ और पैर में झुनझुनी होना

दिल की धड़कन तेज होना

मांशपेशियों में कमजोरी होना

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बीमारियां

भूलने और भ्रम में रहने की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है.

हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है.

पूरा तंत्रिका-तंत्र भी बुरी तरह से प्रभावित होता है.

इससे शरीर के हर अंग तक खून पहुंचाने में भी परेशानी होने लगती है.

सेहत के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी-12

विटामिन बी-12 की कमी दिमाग और नर्वस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित करती है.

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

महिलाओं को प्रेग्नेंसी में विटामिन बी-12 की बहुत ज्यादा जरूरत होती है.

विटामिन बी-12 की कमी डिमेंशियां की बीमारी का कारण बन सकता है.

इस जरूरी विटामिन की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है

इससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है.

शरीर में एनर्जी प्रोडक्‍शन के लिए भी विटामिन बी 12 जरूरी होता है.

इन चीजों को खाने से मिलेगा फायदा (Vitamin B 12 Rich food)

आप भी बॉडी में इस विटामिन की कमी महसूस कर रहे हैं तो कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनकी मदद से आप विटामिन बी 12 की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं.

पनीर

ओट्स

दूध ब्रोकली

मशरूम

मछली

अंडा

सोयाबीन

दही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी खबर सीजी न्यूज (KhabarCGNews) की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.

error: Content is protected !!