Janjgir Minister Visit : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का कांग्रेस नेता, लोकगायक हृदय अनंत एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, सतनाम मेला अमरताल एवं अर्जुनी ,जांजगीर जिला पहुचे। इस दौरान हृदय अनन्त के साथ कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों ने अर्जुनी एवं अमरताल में भव्य स्वागत किया। मंत्री ने अर्जुनी में जानकी मंदिर के पट का अनावरण कर जय स्तंभ में झंडा चढ़ा कर सभी के लिए कुशल कामना की। 3 दिवसीय अमरताल मेला, पूर्व विधायक स्वर्गीय मदनसिंह डहरिया द्वारा शुरू किए गए सतनाम मेला का आयोजन रखा गया था। अमरताल में जय स्तंभ की पूजा पश्चात स्व,मदन डहरिया को नमन किया गया।



इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

जन समुदाय के बीच अपने उद्बोधन में कहा कि छग की सरकार बाबा गुरुघासीदास, बाबा साहब अम्बेडकर व संत महापुरुषों के बताए मार्ग पर चल रही है। आज सम्पूर्ण छग खुशहाल है। भूपेश सरकार प्रदेश में सर्वागीण विकास कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

error: Content is protected !!