Janjgir Police Action : अंग्रेजी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. शराब की तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि 2 युवक बाइक में शराब ला रहे हैं. इस पर टीम बनाकर पुलिस ने कार्रवाई की और 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 12 बोतल बियर के साथ अकलतरा के प्रमोद कश्यप और बलौदा के करहीडीह गांव के शुभम बंजारे को गिरफ्तार किया है. मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!