कर्ज में डूबे हैं karanvir bohra, 7 साल से फ्लॉप है करियर… शो लॉक-अप में क्या बड़ी बातें कही… जानिए

कंगना रनौत के शो लॉक अप (Lock Upp) को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो में आए सभी कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स गेम में अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे कर रहे हैं. सेलेब्स के डार्क सीक्रेट्स जानकर फैंस समेत शो की क्वीन कंगना रनौत भी कई बार शॉक्ड नजर आ चुकी हैं. अब करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने शो में अपने एक गहरे राज से पर्दा उठाया और घर के कैदियों को बताया कि वो बीते कुछ सालों से किन मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं.

 



7 सालों से फ्लॉप है करणवीर का करियर

करणवीर बोहरा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जेल के कैदियों से बात करते हुए बताया कि वो पिछले 7 सालों से अपने करियर में कुछ अच्छा नहीं कर पा रहे हैं. करणवीर ने सारा खान, सायशा और गीता फोगाट को बताया कि वो अपने जीवन में कई कर्जों में दबे हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ 3-4 केसे भी चल रहे हैं, क्योंकि वो लोगों के पैसे वापस नहीं कर पाए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

कर्ज में डूबे हैं करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा ने कहा- मैं अपने जीवन में सबसे बुरे कर्ज में दबा हूं. मतबल मैं धंस चुका हूं, वैसा वाला कि सिर भी बाहर नहीं है मेरा. पैसे वापस ना करने की वजह से मुझपर कम से कम 3-4 केसे चल रहे हैं. साल 2015 से अभी तक, मैंने जो भी काम लिया है, वो सिर्फ पैसे वापस करने या अपना कर्ज चुकाने के लिए किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

करणवीर ने आगे कहा- मुझे अपने और अपनी फैमिली के लिए बहुत दुख है. मैं आखिर उन्हें क्या दे रहा हूं. अगर मेरी जगह कोई और होता तो वो अब तक सुसाइड कर चुका होता. मेरे लिए ये शो एक लाइफलाइन है. करणवीर शो में अच्छा कर रहे हैं. हाल ही में जब कंगना रनौत ने ब्लू और ऑरेंज टीम में अदला-बदली की तो करणवीर की निशा रावल संग लड़ हुई. निशा ने करणवीर पर उन्हें धक्का देने का आरोप लगाया और उन्हें वॉर्न किया कि आगे से गलती से भी ऐसा ना करें. करणवीर ने भी निशा से माफी मांगी. करणवीर शो में कितना आगे जाते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन एक्टर एक के बाद एक खुलासे करके फैंस को हैरान कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!