Lady Death : जांजगीर. महिला की जलकर हुई मौत, सुसाइड करने की जताई गई आशंका, पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा, बिलासपुर की FSL टीम ने की जांच

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोंठी गांव में 40 साल की महिला की घर में जलकर मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. महिला द्वारा सुसाइड करने की आशंका है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा.

 



जानकारी के मुताबिक, सोंठी गांव के अजय शर्मा की पत्नी भवानी शर्मा की घर में आग से जलकर मौत हो गई. घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम को बिलासपुर से बुलाया गया था और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा, उसके बाद पुलिस द्वारा आगे की जांच की जाएगी. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!