पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला सरपंच, लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा था अफेयर

Married Lady Sarpanch जिले के एक गांव की महिला सरपंच ने ऐसा कांड कर दिया है, जिसे लेकर न सिर्फ पति और परिवार वाले परेशान हैं, बल्कि गांव के लोग भी हलाकान हैं। दरअसल महिला सरपंच अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं, मुखिया की कुर्सी को लात मारकर महिला प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद पंचायत के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।



Married Lady Sarpanch जानकारी के मुताबिक कन्हौली थाना क्षेत्र के खोपराहा पंचायत के लोगों ने पंचायत चुनाव में अपना कीमती वोट देकर महिला रेखा देवी को मुखिया बनाया था। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया पति से उन्हें जानकारी मिली की रेखा देवी अपने मुखिया पद और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। रेखा देवी के फरार होने के बाद गांव में आक्रोश है। घटना के बाद मुखिया पति ने गांव के ही दो भाइयों पर शादी की नीयत से अपनी मुखिया पत्नी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

कन्हौली थाने में मुखिया पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मुखिया पति ने दो भाइयों के पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। घटना के संबंध में पुलिस की मानें तो मुखिया रेखा देवी के दो बच्चे हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में खोपराहा पंचायत के लोगों ने रेखा देवी पर विश्वास दिलाते हुए मुखिया बनाया था।

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

रेखा देवी पिछले 9 मार्च को सुबह अपने घर से निकली और गायब हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला, उसके बाद मुखिया पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले को उजागर करते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल महिला मुखिया का मोबाइल स्वीच ऑफ है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।

थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक आवेदन के मुताबिक मुखिया पति ने पंचायत के रहने वाले संजय कापर और विजय कापर को आरोपी बनाते हुए उनके पिता राम प्रभास कापर पर भी सहयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

error: Content is protected !!