missing child : जांजगीर. मालखरौदा क्षेत्र से लापता ढाई साल के बच्चे का 30 घण्टे बाद भी पता नहीं चला, बच्चे की चेचेरी बहन ने पुलिस को बताया, ‘बाइक में 2 युवक आए थे और आयुष को उठाकर ले गए हैं’

जांजगीर चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े सीपत गांव से मंगलवार को दोपहर 2 बजे लापता हुए ढाई साल के आयुष का 30 घण्टे बाद भी अब तक पता नहीं चल सका है. वह खेलने के लिए घर से बाहर निकला था. इसके बाद से गायब है.



परिजन ने आसपास पड़ताल की और आयुष के नहीं मिलने पर पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई, मगर अब तक कोई जानकारी आयुष के संबंध में नहीं मिल सकी है. घर के पास ही नहर भी है, जिसकी वजह से अनहोनी की भी आशंका बनी हुई है. आयुष की चचेरी बहन ने पुलिस को बताया है कि बाइक में 2 युवक आए थे और आयुष को उठाकर ले गए हैं. बच्ची की इस जानकारी के बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी खंगाला है, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार, जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन, चयनित पंचायत 2 अप्रेल 2026 को होंगी पुरस्कृत

मिली जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े सीपत गांव के किसान अक्षय साहू का ढाई साल का बेटा आयुष रोज की तरह घर से बाहर खेलने निकला था. इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया. काफी देर तक आयुष का पता नहीं चलने पर पहले परिजन के यहां, फिर सभी ने मिलकर आसपास के इलाके में उसकी पड़ताल की. उसके बाद थाने में भी एफ आई आर दर्ज कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

इस संबंध में सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ ने बताया, गुम हुए बच्चे आयुष की 5 साल की चचेरी बहन ने जानकारी दी है कि इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उसे उठाकर ले गए हैं. इसके बाद से पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. साथ ही, क्षेत्र में एक्टिव मोबाइल की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

error: Content is protected !!