Murder Arrest : दोस्तों के साथ मिलकर की थी सास-ससुर की हत्या, आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, अन्य 2 आरोपी फरार, इस वजह से दामाद ने संगीन वारदात को दिया था अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में सास-ससुर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



हसौद थाना के प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि कैथा गांव के विजय आजाद, अपनी मंगली बाई के साथ रहता था. उसकी एक बेटी का विवाह बाराद्वार क्षेत्र के मुक्ताराजा गांव के दिनेश कुमार खूंटे से हुई थी. दिनेश की पत्नी अक्सर मायके लौट जाती थी. दिनेश जब अपने ससुराल जाता था और पत्नी को समझाने की बात करता था तो उसके ससुर और सास मिलकर मारपीट करते थे. 3 माह पहले दिनेश को बिना बताए उसकी पत्नी, दूसरे राज्य कमाने-खाने चली गई.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

दिनेश जब अपने ससुर और सास से पत्नी का मोबाइल नम्बर मांगता तो सास-ससुर उसे मारपीट, गाली-गलौज करते थे. इससे दामाद दिनेश कुमार खूंटे त्रस्त था और फिर उसने अपने 2 दोस्तों को साथ लिया. 26 मार्च को तीनों कैथा गांव पहुंचे और चाकू से गला रेतकर ससुर विजय आजाद और सास मंगली बाई की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर चले गए.

लाश से बदबू आई तो 28 मार्च को घटना के बारे में लोगों को पता चला और पुलिस को सूचना दी. घटना को लेकर दामाद दिनेश कुमार खूंटे की भूमिका नजर आई, क्योंकि पत्नी को लेकर सास-ससुर से उसका अक्सर झगड़ा होते रहता था. शक के आधार पर पुलिस ने दामाद दिनेश को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया. फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोपी दामाद दिनेश कुमार खूंटे को गिरफ्तार कर किया है, वहीं वारदात में संलिप्त आरोपी 2 दोस्त अभी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!