Nawdha Ramayan : श्रीरामचन्द्र जी के बताए मार्गों का अनुशरण करें : राजेश लहरे, अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदेली में श्री अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन रखा गया. यहां विशिष्ट अतिथि के रुप में जैजैपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरे संध्या कालीन आरती में सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री राम जी व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेश लहरे ने कहा कि भगवान श्रीराम चन्द्र जी मर्यादा पुरुषोत्तम थे. वे कभी असत्य के मार्ग पर नहीं चले, हमें श्रीराम चन्द्र जी के बताए मर्गों का अनुशरण करना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम चन्द्र जी अपने पिता के वचन का पालन करते हुए 14 वर्षं तक वन पर चले गए. भगवान राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करने हेतु प्रेरित कर मानव जीवन में मनोकामनाओं के लिए सभी में रामराज स्थापित किये जाने की कामना की. इस मौके पर शंकर लाल चंद्रा, सनत यादव, राकेश चंद्रा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!