एक्टिंग नहीं… इन 8 स्टार किड्स ने चुना दूसरा पेशा, किसी ने हेल्थकेयर चुना तो कोई बना एथलीट

आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक, बॉलीवुड में बीते कुछ वक्त में कई स्टार किड्स ने अपना जलवा बिखेरा है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में ही अपना दमखम दिखाते हैं, लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसे बच्चे भी हैं, जो बॉलीवुड नहीं बल्कि अन्य फील्ड्स में पारी खेल रहे हैं या फिर उसकी तैयारी में हैं। इस लिस्ट में आपको ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में बताते हैं, जो सिनेमा की चकाचौंध से दूर हैं।

 



1) नव्या नवेली नंदा: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, सिनेमा की चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नव्या ने Fordham यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद कुछ कॉलेज फ्रेंड्स के साथ मिलकर महिलाओं के लिए ‘आरा हेल्थ’ नाम से एक हेल्थकेयर वेबसाइट मैनेज करती हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

2) आलिया कश्यप: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। आलिया बेहद खूबसूरत हैं लेकिन बावजूद इसके वो एक्टिंग से दूर हैं। आलिया एक डिजिटल क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर अपने ब्लॉग्स शेयर करती रहती हैं।

3) अलाना पांडे: अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे की हॉट तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। अलाना अपने मंगेतर Ivor McCray के साथ एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इसके साथ ही अलाना मॉडलिंग भी करती हैं। अलाना अपने व्लॉग्स में अपनी पर्सनल लाइफ की बातें भी कई बार शेयर करती हैं।

4) जाह्नवी मेहता: अपने वक्त की बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता को पढ़ना पसंद है। जूही इस बात का इशारा दे चुकी हैं कि वो बतौर राइटर ही अपना करियर चुन सकती हैं। कुछ वक्त पहले जाह्नवी, मां जूही के साथ आईपीएल ऑक्शन में नजर आई थीं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

5) इदा अली: बॉलीवुड के उम्दा निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली बतौर फिल्ममेकर अपनी पारी शुरू कर चुकी हैं। इदा की पहली शॉर्ट फिल्म लिफ्ट एंड प्लान्स को उन्होंने खुद लिखा और निर्देशित किया था।

6) वेदांत माधवन: पैन इंडिया एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन स्पोर्ट्स फील्ड में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वेदांत एक नेशनल एथलीट हैं और कुछ वक्त पहले महाराष्ट्र में स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 7 मेडल जीते थे।

7) शाक्या अख्तर: बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशत फरहान अख्तर की सबसे बड़ी बेटी शाक्या अख्तर एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। जो आर्ट और फैशन से जुड़ी चीजें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

8) अंशुला कपूर: बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर, एक फैनकाइंड चलाती हैं। इस कंपनी की मदद से अंशुला सेलेब्स के एक्सपीरियंस और मैसेजेस फैन्स तक पहुंचाती हैं और चैरिटी के लिए फंड इकट्ठा करती हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!