Rajamouli की ‘RRR’ ने रिलीज से पहले बनाया ये रिकॉर्ड, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से है कनेक्शन

नई दिल्ली: निर्देशक एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत कर दी है. बेंगलुरु, हैदराबाद और दुबई के बाद एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) और एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) सहित ‘आरआरआर’ (RRR) की टीम ने बड़ौदा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रोमोशनल टूर किया. इस टूर के साथ ही  ‘आरआरआर’ (RRR) भारत के इस स्मारक पर जाने वाली पहली फिल्म बन गई है.

 



सोशल मीडिया पर मची धूम

प्रोड्यूसर्स और फिल्म की पूरी टीम ने बड़ौदा की इस ट्रिप की अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों को देखकर लोगों को काफी आश्चर्य हुआ. क्योंकि अब तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर किसी भी फिल्म का प्रमोशन नहीं हुआ था. इस नई शुरुआत के लिए लोग राजामौली को बधाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

18 से 22 मार्च तक इतने शहरों में जाएगी टीम

हैदराबाद, बेंगलुरु, बड़ौदा, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर, कोलकाता, वाराणसी से लेकर दुबई तक निर्माताओं ने एक ब्रॉड प्रमोशन प्लानिंग तैयार की है, जिसमें वे 18-22 मार्च तक फिल्म के प्रचार के लिए देश के बड़े और नामी बाजारों का दौरा करेंगे. राजामौली की ‘आरआरआर’ डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अजय देवगन और आलिया का खास रोल

फिल्म में मुख्य एक्टरराम चरण और जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में शामिल होंगे. पेन स्टूडियोज के जयंती लाल गड़ा ने पूरे उत्तर भारत में डिस्ट्रिब्यूटिंग राइट्स हासिल किए हैं और सभी भाषाओं के लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं. पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे. ‘आरआरआर’ 25 मार्च को रिलीज होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!