कपिल शर्मा शो में सिंगर शान ने खोला अपनी 24×7 स्माइल का राज

सिंगर शान (Shaan), केके (KK) और पलाश सेन (Palash Sen) इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले हैं.

 



कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते म्यूजिक की महफिल जमेगी और सुरों की नदी में हंसी के गोते लगाएंगे तमाम दर्शक.
सिंगर शान (Shaan), केके (KK) और पलाश सेन (Palash Sen) इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले हैं. शो के कई प्रोमो अब तक शेयर किए जा चुके हैं. और सभी एक से बढ़कर एक हैं.

वहीं अब शो से ठीक पहले एक और प्रोमो शेयर किया गया है जो काफी मजेदार नजर आ रहा है, जिसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma) तीनों ही सिंगर्स से कर रहे हैं मजेदार बात और खोल रहे हैं इनके कई राज़. इसी दौरान बातों ही बातों मे वो राज़ भी खुल गया जो सब जानना चाहते हैं. वो राज़ जुड़ा है सिंगर शान से.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

हमेशा चेहरे पर स्माइल क्यों रखते हैं शान
सिंगर शान (Shaan) की एक खूबी है वो ये कि उनकी मुस्कुराहट बेहद प्यारी जो सीधे दिल तक जाती है एयरपोर्ट हो या फिर कोई रियलिटी शो. शान हर वक्त मुस्कुराते रहते हैं और ऐसा कोई मौका नहीं जब उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं दिखती. हर कोई जानना चाहता है कि शान की इस मुस्कुराहट के पीछे आखिर राज़ क्या है. और अब जब वो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे तो उन्होंने इस राज़ पर्दा उठा ही दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

शान से कपिल शर्मा ने पूछा कि ‘ऐसा कभी नहीं हुआ जब वो शान से मिले और उन्होंने उन्हें मुसकुराता हुआ नहीं देखा. वो हमेशा मुस्कुराते हैं. क्या इससे एयरपोर्ट पर किसी को कोई गलतफहमी नहीं हुई?’ तो शान ने भी इस सवाल का बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जिसके बाद ठहाके तो लगने ही थे. शान ने क्या जवाब दिया इस सवाल का खुद ही सुनिए इस नए प्रोमो में.शान ने अपनी गायकी का सफर 90 के दशक से ही शुरू किया था और आज भी हिंदी फिल्मों में उनकी बेहद सुरीली आवाज सुनाई देती है. अपने अब तक के करियर में शान ने बेहतरीन गाने गाए और कई बड़े एक्टर्स की आवाज बने.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!