Business Idea: मात्र 25 हजार रुपये में शुरू करें ये कारोबार, हर महीने 50 हजार तक होगी कमाई, जानें डिटेल्स

Business Idea: हम आपको एक ऐसे कारोबार के बारे में बता रहे हैं जिसे आसानी से आप शुरू कर सकते हैं और मोटी रकम कमा सकते हैं, बता दें कि सिर्फ 25 हजार रुपये लगाकर इस कारोबार को शुरू (Starting own business) कर सकते हैं और उसके बदले में आपको हर महीने में करीब 50 हजार रुपये की आमदनी हो सकती है।



ये कारोबार है – कार वॉशिंग बिजनेस (Car washing business) का। इसे आप कैसे शुरू कर सकते हैं यहां जानिए। कार वॉशिंग की प्रोफेशनल या कर्मशियल मशीनें एक लाख रुपये तक भी आती हैं, लेकिन मार्केट में कर्मशियल मशीनें 12 हजार रुपये से भी शुरू हो जाती है, इनमें आप दो हॉर्स पावर की मोटर लगवा लें तो करीब 14 हजार रुपये तक पड़ जाएगी जिसमें पाइप से लेकर नोजल सब कुछ शामिल है, इसके अलावा आपको 30 लीटर का वैक्यूम क्लीनर लेना होगा जो करीब 9 से दस हजार रुपये तक मिल जाएगा। वॉशिंग का सामान जिसमें शैंपू, ग्लब्ज, टायर पॉलिश और डैशबोर्ड पॉलिश की पांच लीटर की केन लेंगे तो सब मिलाकर करीब 1700 रुपये का आ जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

ऐसी जगह लें शॉप
कार वॉशिंग सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी लोकेशन देखनी होगी जहां सोसायटी हो या फिर कार से जुड़ी चीजों का मार्केट, ऐसा इसलिए क्योंकि वहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। पर शॉप ऐसी जगह लें जहां पर पार्किंग स्पेस हो या गाड़ियां आसानी से आ जा सके, यदि दुकान आपकी हो तो और बेहतर वर्ना आप किसी मैकेनिक की शॉप के साथ उसे आधा किराया देकर भी अपना वॉशिंग का काम शुरू कर सकते हैं, इससे पैसे भी बचेंगे और आप यह भी देख पाएंगे कि उस इलाके में कैसा रिस्पांस है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

कार वॉशिंग का चार्ज शहरों पर भी निर्भर करता है, छोटे शहरों में जहां 150 रुपये में छोटी कारें मसलन ऑल्टो, वैगनआर, क्वीड कारों की वॉशिंग हो जाती है तो वहीं बड़े शहरों में इन्हीं कारों का 250 रुपये तक चार्ज करते हैं जबकि इससे बड़ी कारों जैसे स्विफ्ट डिजायर, हुंडई वर्ना जैसी कारों के 350 और एसयूवी के 450 रुपये तक चार्ज लिए जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

error: Content is protected !!