अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे देने के बावजूद भी इन सितारों को नहीं मिला फिल्म फेयर अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट

इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर ना केवल लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि इसके साथ साथ इन अभिनेताओं ने बॉलीवुड को कई एक से बढ़कर एक हिट- सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं, लेकिन इसके बावजूद इन अभिनेताओं को अभी तक फिल्म फेयर अवार्ड हासिल नहीं हो पाया है, जो कि वाकई काफी हैरत वाली बात है|

 



हालांकि, इन अभिनेताओं के बारे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इनकी काबिलियत और सफलता किसी अवार्ड की मोहताज नहीं है, और यह सितारे बिना किसी अवार्ड को हासिल किए भी लाखों दिलों पर राज करते हैं| तो चलिए हम आपको एक-एक करके बताते हैं कि आखिर बॉलीवुड के किन किन सुपरस्टार अभिनेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है…

धर्मेंद्र

हिंदी फिल्म जगत के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है, जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड को शोले जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी है| पर उन्हें कभी भी बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड हासिल नहीं हो पाया है|


इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

राजेंद्र कुमार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार बीते 80 के दशक के टॉप अभिनेता हुआ करते थे, जिन्हें बॉलीवुड की संगम, मेरे महबूब और फूल जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा गया था| अभिनेता का फिल्मी कैरियर तकरीबन 4 दशकों तक चला था, लेकिन इतने लंबे फिल्मी कैरियर के बावजूद भी राजेंद्र कुमार को कभी भी फिल्म फेयर अवार्ड नहीं मिल पाया|


शशि कपूर

अपने फिल्मी कैरियर में तकरीबन 170 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड के बेहद सफल और मशहूर अभिनेता शशि कपूर हिंदी भाषा ही नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा की कुछ फिल्मों में भी काम किया है| शशि कपूर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार हमेशा के लिए एक सपना ही रह गया|


इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

शत्रुघ्न सिन्हा

अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के दम पर लाखों दर्शकों के दिलों में एक अहम स्थान हासिल करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का फिल्मी कैरियर तकरीबन 4 दशकों तक चला, जिनमें 150 से अधिक फिल्में शामिल रहे| पर इतने लंबे वक्त तक बॉलीवुड में सक्रिय रहने के बावजूद इन्हें एक भी फिल्म फेयर अवार्ड हासिल नहीं हो पाया| शत्रुघन सिन्हा की बात करें तो इन्हें कालीचरण, विश्वनाथ, शान और काला पत्थर जैसी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है|


अक्षय कुमार

अपने लाखों चाहने वालों के बीच खिलाडी भैया के नाम से अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड की बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्शन और कॉमेडी से लेकर कई रोमांटिक फिल्मों में भी अपने अभिनय को बखूबी साबित किया है| लेकिन अक्षय कुमार को अभी तक बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड नहीं मिल पाया है| हालांकि, इस अवार्ड के लिए कई बार अक्षय कुमार को नामांकित जरूर किया जा चुका है| और इससे भी दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार नेशनल अवार्ड तक हासिल कर चुके हैं|

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!