कपिल शर्मा ने फिल्ममेकर के शो पर नहीं बुलाने के दावों पर जो बात कही है, अब वो वायरल हो रहा, पढ़िए

मुंबईः पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा अपने शो पर एक फिल्म के स्टारकास्ट को ना बुलाए जाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था, इसलिए कपिल ने शो पर फिल्म को प्रोमोट करने से इनकार कर दिया। वो फिल्म निर्देशक हैं विवेक रंजन अग्निहोत्री जिनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

 



फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के आरोपों के बाद कपिल शर्मा को ट्विटर पर काफी भला बुरा कहा गया। उनके शो के बहिष्कार की मांग की गई और उनके कुछ प्रशंसकों ने लानते भेंजी। ऐसे ही एक प्रशंसक ने ट्विटर पर उनको टैग करते हुए मामले में जवाब जानना चाहा।

यूजर ने कपिल से पूछा:
द कश्मीर फाइल्स को प्रोमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल? किस बात का डर था जो विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्यौता नहीं दिया? मैं आपका बड़ा प्रशंसक हूं भाई लेकिन आपने मुझे और शो के करोड़ों प्रशंसकों को निराश किया है। आपका बहिष्कार करता हूं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

प्रशंसक के इस सवाल पर कपिल भी जवाब देने मुनासीब समझे और ऐसा किया भी। उन्होंने जवाब में लिखा, यह सच नहीं है राठौर साहब। आपने पूछा इसलिए बता दिया बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको स्पष्टीकरण देने का क्या फ़ायदा। आज के सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर विश्वास न करें। धन्यावाद।”कपिल के मामले में स्पष्टिकरण वाले ट्वीट को काफी रीट्वीट किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उनके इस ट्वीट को 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं डेढ़ हजार के करीब रीट्वीट किया गया है। हजार से ज्यादा इसपर कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने कपिल से पूछा, तो फिर सच क्या है? बाकी फिल्मों का आप प्रोमोशन करते हो पर इस फिल्म को क्यों नहीं किया। ऐसा तो नहीं हैं कि आपके आकाओ ने मना किया है। आपसे ऐसा उम्मीद नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

इसी पर एक यूजर ने विवेक रंजन और कपिल दोनों से पूछा कि हां और ना में जवाब दें, क्या आपने विवेक को अपने शो पर बुलाया था? इसके जवाब में द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने कहा- नहीं। बता दें, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में राज्य से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और हत्याओं पर आधारित है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...
error: Content is protected !!