जब आशा पारेख ने खुद उठाया शादी ना करने के राज से पर्दा, एक्ट्रेस बोलीं- मैं तो करना चाहती थी लेकिन…

हिंदी सिनेमा जगत की लीजेंड एक्ट्रेसेज में शुमार आशा पारेख फिलहाल फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के दिलों से कभी दूर नहीं हो पाई हैं. आशा पारेख ने बीते दौर में कई फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया. आशा पारेख अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक समय पर खूब लाइमलाइट में रही हैं. आशा पारेख ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया था.

 



 

आशा पारेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शादी के सवाल पर कहा, उन्हें इस बात का बिल्कुल अफसोस नहीं कि उन्होंने शादी नहीं की या उनके बच्चे नहीं हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने कहा, उन्हें लगता है कि उनकी शादी होना तय नहीं था. एक्ट्रेस ने साथ ही कहा, शादी करना और मां बनना उन्हें अच्छा लगता लेकिन ऐसा नहीं होना था, हालांकि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अफसोस नहीं है.

आशा पारेख के प्रोफेशनल जीवन की बात करें तो एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा जगत में 1952 में कदम रखा था. आशा पारेख ने एक बाल कलाकार के तौर पर पहली फिल्म में काम किया था. इसके बाद उन्होंने घराना, जिद्दी, उपकार, आया सावन झूमके, कटी पतंग, मेरा गांव मेरा देश, कालिया और घर की इज्जत सही जैसी फिल्मों में काम किया है. आशा पारेख ने फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ कई गाने भी गाए हैं. आशा पारेख के गाने आज भी संगीत प्रेमियों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. एक्ट्रेस आशा पारेख अपने दौर की सबसे खूबसूरत और दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेसेज में शुमार रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!