गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच आखिर क्यों हुई लड़ाई, क्या कश्मीरा शाह बनीं मामा-भांजे में कलह की वजह?

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने-अपने हुनर के कारण इंडस्ट्री में पहचाने जाते हैं. कृष्णा और गोविंदा ऐसे तो रिश्ते में मामा-भांजे हैं लेकिन दोनों ही एक-दूसरे के सामने पड़ने से बचते हुए दिखाई देते हैं. जब-जब गोविंदा द कपिल शर्मा शो पर आते हैं तब-तब कृष्णा अभिषेक एपिसोड नहीं करते. मामा-भांजे के बीच की इस तल्खी का असल कारण क्या है यह तो कहना मुश्किल है लेकिन कुछ ऐसी चीजे हैं जो जगजाहिर हैं.

 



रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में पहले ही थोड़ी खटपट रहती थी लेकिन दोनों का झगड़ा तब चरम पर पहुंच गया जब कॉमेडियन की पत्नी ने एक ट्वीट कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

दरअसल, कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने 2018 में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, पैसे के लिए नाचने वाला. रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीरा के इस ट्वीट को गोविंदा से जोड़ कर देखा गया क्योंकि उसी समय एक्टर गोविंदा एक इवेंट में पैसे लेकर पहुंचे थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार कश्मीरा शाह के इस ट्वीट के बाद बवंडर मच गया. कश्मीरा के इस ट्वीट का जवाब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी सोशल मीडिया पर ही दिया. तभी से मामा-भांजे के बीच तलवारें खिंची हुई हैं. दोनों ही एक्टर्स एक दूसरे से बात नहीं करते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा ने अपनी गलती को कुछ समय बाद मान भी लिया था और कई बार अपनी गलती की माफी भी मांगी. हालांकि गोविंदा ने भी इसके बाद स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, ‘मैं एक उचित दूरी बनाकर रखूंगा और सभी से आग्रह करुंगा कि जो मुझे पसंद नहीं करते वह भी ऐसा ही करें… हर परिवार में गलतफहमियां होती हैं लेकिन मीडिया में चर्चा करने से नुकसान होता है…मेरी मां हमेशा मुझसे कहती थीं नेकी कर और दरिया में डाल, मैं यही करने के बारे में सोचता हूं..

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!